भारत-इजराइल संबंधों में नई रफ्तार, रुपये में ट्रेड और FTA पर जल्द सहमति, जानें क्या होगा फायदा?

एसबीआई इजराइल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी. मणिवन्नन ने कहा कि भारत के सहयोगी देशों से होने वाले महत्वपूर्ण व्यापार एवं वैश्विक व्यापार समुदाय में भारतीय रुपये में व्यापार करने की बढ़ती रुचि को देखते हुए, हमारे बैंकिंग नियामक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय बैंकों को अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों के निर्यात एवं आयात का निपटान भारतीय रुपये में करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

भारत-इजराइल अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए रुपये में ट्रेड करने से लेकर मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जल्द सहमति बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इस आर्थिक साझेदारी को लेकर जारी चर्चाओं के बीच इजराइल में उपस्थित एकमात्र भारतीय ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रुपये में द्विपक्षीय व्यापार (Bilateral trade) को सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर रहा है। एसबीआई इजराइल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी. मणिवन्नन ने कहा कि भारत के सहयोगी देशों से होने वाले महत्वपूर्ण व्यापार एवं वैश्विक व्यापार समुदाय में भारतीय रुपये में व्यापार करने की बढ़ती रुचि को देखते हुए, हमारे बैंकिंग नियामक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय बैंकों को अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों के निर्यात एवं आयात का निपटान भारतीय रुपये में करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत इजराइल को भागीदार देशों में से एक के रूप में चुना गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (File Photo)

एसबीआई के अधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से निर्यात/आयात करने वाली इजराइली संस्थाएं भारतीय रुपये में भुगतान प्राप्त करेंगी और देंगी जिसे इजराइली विक्रेता/खरीदार से माल या सेवाओं की आपूर्ति/खरीद के ‘इनवॉइस’ के बदले विशेष रुपी वोस्ट्रो खाते (एसआरवीए) में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसबीआई तेल अवीव के पास इन लेन-देन को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां मौजूद हैं। रुपये में ट्रेड होने से डॉलर पर भारत की निर्भरता कम होगी।

End of Feed