'ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भारत निश्चिंत , LPG-LNG की नहीं होगी कमी', युद्ध के बीच मोदी सरकार ने सुनाया गुड न्यूज

Israel-Iran War: वैश्विक तनाव और ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भरोसा जताया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार देश की मौजूदा ऊर्जा स्थिति पूरी तरह से संतुलित और सुरक्षित है तथा स्टॉक लगातार भरा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि भारत के पास फिलहाल पर्याप्त ऊर्जा भंडार मौजूद है और इसे हर दिन और मजबूत किया जा रहा है। एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है।

Israel-Iran War: हर बीते वक्त के साथ इजरायल-ईरान जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। पूरा मिडिल ईस्ट क्षेत्र युद्ध मैदान में बदलता जा रहा है। ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका सहति कुछ देशों के जहाजों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जिसकी वजह से भारत सहित कई देशों में कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

153760086 (3)

इजरायल-ईरान के बीच भारत के पास ऊर्जा आपूर्ति की कोई कमी नहीं: भारत सरकार। AI Generated

हालांकि, भारत ने स्पष्ट कहा है कि वैश्विक तनाव और ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बीच भी भारत को जरूरत नहीं है। सरकारी सूत्रों के अनुसार देश की मौजूदा ऊर्जा स्थिति पूरी तरह से संतुलित और सुरक्षित है तथा स्टॉक लगातार भरा जा रहा है।

End of Feed