Tariff War: अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर केवल 7 से 8% टैरिफ लगाता है भारत, जो ज्यादा नहीं है, ट्रंप टैरिफ पर बोले पीयूष गोयल

Tariff War: ट्रंप टैरिफ पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लागू शुल्क सिर्फ 7 से 8 प्रतिशत है और यह बहुत अधिक नहीं है।

Tariff War: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के बारे में महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का अमेरिका के उत्पादों पर लागू शुल्क सिर्फ 7 से 8 प्रतिशत है, जो बहुत अधिक नहीं है। यह बयान अमेरिका द्वारा भारत पर हाल ही में 26 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद आया है। गोयल ने इस शुल्क विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत का मानना है कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते कर सकता है जो निष्पक्ष व्यापार गतिविधियों का पालन करते हैं।

Piyush Goyal, US tariffs, trade war

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

गोयल ने चीन के व्यापारिक तरीकों पर भी हमला किया और कहा कि चीन के अनुचित तरीकों ने दुनिया को इस मोड़ पर ला खड़ा किया है। उन्होंने चीन की कार विनिर्माण कंपनी BYD के भारत में प्रवेश को नकारते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में यह स्वागत-योग्य नहीं है। भारत का मानना है कि निष्पक्ष व्यापार करने वाले देशों के साथ साझेदारी से व्यापारिक संबंधों को मजबूती दी जा सकती है।

End of Feed