मिडिल ईस्ट का तनाव भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार, निर्यात में आया उछाल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अप्रैल के पहले तीन हफ्तों में देश के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज होने की जानकारी दी है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बावजूद अप्रैल के पहले तीन हफ्तों में देश के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि भारत द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) घरेलू उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन देंगे।

India export growth April 2026

India export growth April 2026 (Photo: iStock)

अप्रैल के पहले तीन हफ्तों में बढ़ा निर्यात

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोयल ने संवाददाताओं से कहा, "इस साल अप्रैल के पहले तीन हफ्तों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में निर्यात में वृद्धि हुई है। पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद घरेलू निर्यातकों में काफी उत्साह है।"

End of Feed