India-EU Trade Agreement:सितंबर में होगी भारत-यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और निवेश समझौतों पर बातचीत, क्या होगा फायदा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 15, 2024, 07:25 PM IST

India-EU Trade Agreement: भारत ने 2007 में यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को भारत का वस्तु निर्यात 2023-24 में बढ़कर 75.92 अरब डॉलर हो गया, जो 2022-23 में 74.83 अरब डॉलर था।

भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की बातचीत सितंबर में होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य वाणिज्य और निवेश को बढ़ावा देना है। वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव दर्पण जैन ने कहा कि बातचीत का आठवां दौर 28 जून को पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी 21 अध्यायों पर चर्चा हुई और सरकारी खरीद, डिजिटल व्यापार, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, वस्तु और बाजार पहुंच जैसे कई क्षेत्रों में प्रगति हुई।

India EU Trade

अगस्त में बैठकों की योजना

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि हम जुलाई और अगस्त में और बैठकें आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हमारी सितंबर के आखिरी सप्ताह में बातचीत का एक और दौर आयोजित करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि भारत और यूरोपीय संघ ने 17 जून, 2022 को आठ साल से अधिक समय बाद, प्रस्तावित समझौते पर औपचारिक रूप से बातचीत फिर से शुरू की। दोनों पक्ष व्यापार और निवेश समझौते तथा भौगोलिक संकेतक (GI) पर समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

End of Feed