India Energy Storage Week: IESW एक जुलाई से 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से नये कारखानों का होगा ऐलान, कई देश होंगे शामिल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 26, 2024, 06:49 PM IST

India Energy Storage Week: आईईएसडब्ल्यू-2024 में ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और फिनलैंड भागीदार देश हैं। कारखाना लगाने वालों में सिंगापुर की वीफ्लो टेक, नैश एनर्जी, बैटक्स एनर्जीज, बैटरी सामान बनाने वाली कंपनी लोहम आदि शामिल हैं। नैश एनर्जी आईईएसडब्ल्यू-2024 में अपने स्वदेशी रूप से विनिर्मित ली-आयन बैटरी सेल का प्रदर्शन करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईईएसडब्ल्यू-2024 में ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और फिनलैंड भागीदार देश हैं।
  • 30 से अधिक देशों के 150 से ज्यादा भागीदार और प्रदर्शक शामिल होंगे।
  • भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह के दौरान नये उत्पाद भी पेश किए जाएंगे।

India Energy Storage Week: भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह (IESW) का 10वां संस्करण अगले सप्ताह एक जुलाई से शुरू होगा। ऊर्जा क्षेत्र के इस प्रमुख सम्मेलन और प्रदर्शनी में ऊर्जा भंडारण, हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ कारखाने लगाए जाने की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। सम्मेलन का आयोजन कर रहे भारत ऊर्जा भंडारण गठबंधन (आईएसए) के कार्यकारी निदेशक देवी प्रसाद दास ने इस बारे में यहां संवाददाताओं से कहा कि एक जुलाई से पांच जुलाई तक चलने वाले भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह (IESW) में 150 से अधिक प्रमुख भागीदारों और प्रदर्शकों के अलावा 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

India Energy Storage Week

कई देश हैं भागीदार

आईईएसडब्ल्यू-2024 में ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और फिनलैंड भागीदार देश हैं। इसमें जापान, दक्षिणी कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, नॉर्वे, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका सहित 30 से अधिक देशों के 150 से ज्यादा भागीदार और प्रदर्शक शामिल होंगे। आईईएसए के अध्यक्ष डॉ. राहुल वालवलकर ने कहा कि आईईएसडब्ल्यू-2024 के दौरान पांच से अधिक नए विनिर्माण संयंत्रों की घोषणा की जाएगी। इन विनिर्माण संयंत्रों में बैटरी विनिर्माण की पूरी श्रृंखला शामिल हैं। इसमें करीब 2,000 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश होने का अनुमान है।

End of Feed