भारत की बढ़ी वैश्विक पहचान, फाइनेंशिल सर्विस में बना बड़ा केंद्र, दुनिया के टॉप 30 शहरों में मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु

Financial Services: कॉलियर्स रिपोर्ट के अनुसार भारत वैश्विक वित्तीय प्रतिभा केंद्र बन रहा है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के शीर्ष वित्तीय सेवा बाजारों में शामिल हुए, जबकि हैदराबाद, पुणे और चेन्नई भी उभर रहे हैं।

Financial Services : भारत तेजी से दुनिया के प्रमुख वित्तीय सेवा (फाइनेंशियल सर्विसेज) केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। रियल एस्टेट और निवेश सलाहकार कंपनी कॉलियर्स (Colliers) की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के तीन बड़े शहर मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 वित्तीय सेवा बाजारों में शामिल हो गए हैं। यह उपलब्धि भारत की मजबूत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और तेजी से बढ़ते कारोबारी माहौल को दर्शाती है।

financial services, global talent hub, Mumbai, Delhi NCR, Bengaluru, Colliers report

वित्तीय सेवाओं का बड़ा केंद्र बन रहा भारत

कॉलियर्स की रिपोर्ट में भारत को मिली खास जगह

कॉलियर्स की रिपोर्ट ‘ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज मार्केट्स: टॉप टैलेंट लोकेशंस 2026’ में बताया गया है कि भारत के बड़े शहरों में कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, निवेश गतिविधियों और वित्तीय क्षेत्र के बढ़ते कारोबार के कारण उनकी वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हो रही है। रिपोर्ट में मुंबई को वित्तीय सेवाओं के लिए प्रमुख ग्लोबल सेंटर (global talent hub) के रूप में स्थान दिया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर को एक महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक सेंटर और बेंगलुरु को दुनिया के प्रमुख डोमेस्टिक एंड ऑपरेशनल सेंटर के रूप में मान्यता मिली है।

End of Feed