युद्धों से दहकती दुनिया में भारत बना डिफेंस पावर, 62% छलांग के साथ ₹38424 करोड़ पहुंचा रक्षा निर्यात

पूरी दुनिया जियोपॉलिटिकल तनाव के दौर से गुजर रही है। हर देश के लिए सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा बन गया है। युद्धों से दहकती दुनिया में भारत एक बड़े डिफेस पावर के तौर पर उभरा है। भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 62% उछाल के साथ ₹38424 करोड़ पहुंच गया है।

India Defence Exports Record High: भारत ने डिफेंस सेक्टर में बड़ा इतिहास रच दिया है। FY26 (वित्त वर्ष 2025-26) में देश का रक्षा निर्यात ₹38,424 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले भारत के रक्षा निर्यात में 62.66% की रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिली है। यह उछाल साफ संकेत देता है कि भारत अब पारंपरिक इंपोर्टर की भूमिका से निकलकर तेजी से एक मजबूत एक्सपोर्टर के रूप में उभर रहा है और अब सिर्फ अपनी जरूरतें नहीं, बल्कि दुनिया की सुरक्षा जरूरतों को भी पूरा करने की क्षमता रखता है।

India Defense Export

भारत के रक्षा निर्यात में बड़ा उछाल

बदल रही भारत की पहचान

भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट FY26 में ₹38,424 करोड़ पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। FY25 (वित्त वर्ष 2024-25) के करीब ₹23,622 करोड़ के मुकाबले FY26 में ₹38,424 करोड़ का एक्सपोर्ट दर्ज हुआ। यानी सिर्फ एक साल में ₹14,802 करोड़ का अतिरिक्त निर्यात हुआ है। इस तरह सालाना आधार पर भारत का रक्षा निर्यात करीब 62% बढ़ा है। रक्षा निर्यात में इतनी बड़ी छलांग यह दिखाती है कि भारतीय डिफेंस प्रोडक्ट्स की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है और नए बाजार खुल रहे हैं।

End of Feed