ET NOW GBS 2026: अब इंडिया पूछता नहीं, दुनिया को बताता है- टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन ने बताया कैसे बदला भारत का वैश्विक कद

ET NOW GBS 2026: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस वर्षों में भारत में आए परिवर्तन की सराहना की।

ET NOW GBS 2026: टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने शुक्रवार को ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट (GBS) 2026 में पिछले एक दशक में भारत में हुए बदलाव का एक बड़ा विजन पेश किया। समिट के 10वें एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए विनीत जैन ने कहा कि अब भारत यह नहीं पूछ रहा है कि वह आगे बढ़ सकता है या नहीं? भारत दुनिया को बता रहा है कि वह आगे बढ़ रहा है।

vineet jain at et now gbs 2026

ET NOW Global Business Summit 2026 को संबोधित करते हुए टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन

विनीत जैन ने ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स और बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स की मौजूदगी में इस समिट को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म खुद भारत के विकास को दिखाता है। उन्होंने कहा, “एक दशक पहले यह मंच विचारों के आदान-प्रदान के लिए था, आज यह उस दुनिया में दिशा दिखाने वाला मंच बन गया है, जो आर्थिक, तकनीकी और भू-राजनीतिक रूप से नए सिरे से आकार ले रही है।”

End of Feed