भारत ने रचा इतिहास! युद्ध और टैरिफ के डबल झटकों के बीच जुलाई में $44.2 अरब पहुंचा एक्सपोर्ट

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और अमेरिका की तरफ से टैरिफ लादे जाने के बाद भी भारत ने इतिहास रच दिया है। जुलाई में भारत का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 44.2 अरब डॉलर पहुंच गया है। हालांकि, इस दौरान आयात भी बढ़ा।

India Export at Record High : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिकी टैरिफ के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन में लगातार बनी चुनौतियों के बावजूद भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर ने जुलाई में शानदार प्रदर्शन किया है। जुलाई 2026 में भारत का गुड्स एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 19.63% बढ़कर रिकॉर्ड $44.24 अरब पहुंच गया। इंजीनियरिंग गुड्स और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग ने एक्सपोर्ट को रफ्तार देने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, एक्सपोर्ट में इस तेज बढ़ोतरी के साथ एक चिंता भी सामने आई है। जुलाई में भारत का ट्रेड डेफिसिट बढ़कर $31.98 अरब हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में $27.88 अरब था। जून 2026 में ट्रेड डेफिसिट $30.43 अरब रहा था।

india export

भारत के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

9 महीने के हाई पर पहुंचा इंपोर्ट

जुलाई में भारत का इंपोर्ट बढ़कर $76.22 अरब हो गया। यह पिछले 9 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। फर्टिलाइजर, पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक्स और कोयले की ज्यादा खरीद ने इंपोर्ट बिल बढ़ाया। यानी भारत ज्यादा सामान विदेशों में बेच रहा है, लेकिन दूसरी तरफ देश की इंपोर्ट जरूरतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। यही वजह है कि रिकॉर्ड एक्सपोर्ट के बावजूद ट्रेड डेफिसिट बढ़ गया।

End of Feed