चालू वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत तक आर्थिक वृद्धि हासिल कर सकता है भारत, वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट का दावा

Economic Growth Of India: वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक हाल के विश्लेषण से पता चलता है कि देश में आर्थिक स्थिरता की बुनियाद मजबूत है। चालू वित्त वर्ष में 6.5 से 7.0 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है।

Economic Growth Of India: वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश चालू वित्त वर्ष में 6.5 से 7.0 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के रास्ते पर बढ़ रहा है। अगस्त तक के जीएसटी, पीएमआई, बिजली खपत जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों से यह संकेत मिलता है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक हाल के घटनाक्रमों के विश्लेषण से पता चलता है कि देश में वृहद आर्थिक स्थिरता की बुनियाद मजबूत है। स्थिर वृद्धि, निवेश, रोजगार और महंगाई दर के रुख, मजबूत और स्थिर वित्तीय क्षेत्र तथा संतोषजनक विदेशी मुद्रा भंडार समेत मजबूत बाह्य खाते के साथ भारत की बुनियाद मजबूत है।

Economic Growth Of India

भारत की आर्थिक ग्रोथ का अनुमान

अगस्त की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि वृहद आर्थिक मोर्चे पर एक चुनौती वैश्विक आर्थिक संभावनाओं में जारी अनिश्चितता से निपटने की है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में नरमी की आशंकाओं और वैश्विक स्तर पर जारी चुनौतियों के बीच हमें दुनिया के विभिन्न देशों में नीतिगत दर में कटौती के एक चक्र का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed