शादी सीजन में 52 लाख विवाह से होगा 7.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, पैदा होंगे 1.25 करोड़ रोजगार, कैट का अनुमान

Wedding Business Boom: कैट के अनुसार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 के बीच देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार और 1.25 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Wedding Business Boom : भारत आगामी विवाह सीजन में अपने इतिहास के सबसे बड़े उपभोग एवं कारोबारी उछाल का साक्षी बनने जा रहा है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक चलने वाले पहले विवाह सीजन में देशभर में लगभग 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे ₹7.50 लाख करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद एक महीने का मलमास शुरू हो जाएगा जिसमें कोई शुभ कार्य प्राय: नहीं होता। शादियों के आंकड़ों में वस्तुओं की बिक्री के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से होने वाला कारोबार भी शामिल है।

Wedding Business Boom, Indian wedding season 2026, CAIT wedding report, wedding economy, weddings News, Delhi NCR wedding market, wedding retail and services, job creation

7.5 लाख करोड़ की शादियों की अर्थव्यवस्था-भारत में अब तक का सबसे बड़ा विवाह कारोबार उछाल आने को तैयार

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज जारी अपनी विस्तृत रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त करते हुए कहा कि विवाह सीजन देश में घरेलू उपभोग, रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि को गति देने वाले सबसे सशक्त माध्यमों में से एक बनकर उभर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ही लगभग 5 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे करीब ₹2.50 लाख करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र देश के सबसे बड़े विवाह आधारित कारोबारी केंद्रों में शामिल होगा। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि ये अनुमान कैट की शोध इकाई कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी(CRTDS) द्वारा तैयार किए गए हैं। इसके लिए देश के 25 राज्यों के प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों को शामिल करते हुए 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं तथा 550 प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श एवं राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया गया है।

End of Feed