Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर यूजर चार्ज बढ़ाने से महंगा होगा किराया ! 2 फीसदी तक हो सकती है बढ़ोतरी

Domestic Airfares at Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्तावित शुल्क वृद्धि से यात्रियों के लिए घरेलू हवाई किराये में 1.5 से दो प्रतिशत की वृद्धि होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महंगा होगा हवाई किराया
  • यूजर चार्ज बढ़ाने से होगा इजाफा
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ेगा यूजर चार्ज

Domestic Airfares at Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्तावित शुल्क वृद्धि से यात्रियों के लिए घरेलू हवाई किराये में 1.5 से दो प्रतिशत की वृद्धि होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करने वाली दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने इकनॉमी और बिजनेस कैटेगरी के यात्रियों के लिए और व्यस्त तथा अन्य घंटों के लिए अलग-अलग उपयोगकर्ता शुल्क का प्रस्ताव दिया है। इस हवाई अड्डे पर सालाना करीब 10.9 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होती है।

Domestic Airfares at Delhi Airport

महंगा होगा हवाई किराया

ये भी पढ़ें -

End of Feed