Income Tax Refund: 11 साल में इनकम टैक्स रिफंड में रिकॉर्ड तोड़ 474% उछाल, टैक्सपेयर्स को मिला ये लाभ

Income Tax Refund: इनकम टैक्स रिफंड पिछले 11 वर्षों में 474 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 4.77 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सकल कर संग्रह (Gross Tax Collection) में 274 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। साथ ही रिफंड जारी करने में लगने वाला समय 2013 के 93 दिनों से घटकर 2024 में केवल 17 दिन रह गया, यानी 81 प्रतिशत कमी आई है।

Income Tax Refund: इनकम टैक्स रिफंड में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में इनकम टैक्स रिफंड का कुल आंकड़ा 4.77 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 2013-14 के मुकाबले 474 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। यह वृद्धि सकल टैक्स संग्रह में 274 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस अवधि में रिफंड जारी करने की प्रक्रिया भी काफी तेज हुई है। रिफंड जारी करने में लगने वाला समय 2013 के 93 दिनों से घटकर अब सिर्फ 17 दिनों तक पहुंच गया है, यानी 81 प्रतिशत की कमी आई है।

Income Tax Refund

इनकम टैक्स रिफंड में जबरदस्त वृद्धि, प्रक्रिया भी हुई तेज (तस्वीर- istock)

यूपीए से एनडीए तक: टैक्स कलैक्शन और रिफंड का रिकॉर्ड

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासन के अंतिम वर्ष 2013-14 में इनकम टैक्स विभाग द्वारा 83,008 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया था। वहीं, वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शासन के 11वें वर्ष यानी 2024-25 तक यह आंकड़ा 4.77 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी तरह सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह भी इस दौरान 7.22 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 27.03 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 274 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

End of Feed