Income Tax: केंद्र सरकार का ऐलान, अब वरिष्ठ नागरिकों को नहीं देना होगा Income Tax, जानें वायरल दावे का सच

Income Tax: भारत में वरिष्ठ नागरिकों की दो कैटेगरी है - पहला सीनियर सिटीजन और दूसरा सुपर सीनियर सिटीजन। 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को सीनियर सिटीजस कहा जाता है। वहीं, 80 साल और इससे अधिक उम्र के लोग सुपर सीनियर सिटीजन कहलाते हैं।

Income Tax: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को अब टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, "सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अब टैक्स नहीं देना पड़ेगा।" पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि यह मैसेज फर्जी है।

Income Tax

Income Tax

वायरल पोस्ट का दावा

व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस फर्जी मैसेज में लिखा हुआ है- केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इन लोगों को अब नहीं देना होगा टैक्स। पोस्ट में जोर देकर कहा गया है कि 75 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक जिनकी आय सिर्फ पेंशन और ब्याज से ही आती है, उन्हें ITR दाखिल करने में छूट दी जाती है। वहीं, अगर कोई टैक्स लागू भी रहता है तो आय की गणना कर बैंक खुद उसे काट लेता है।

End of Feed