Income Tax: बजट में इनकम टैक्स सुधारों की उम्मीद, क्या टैक्स स्लैब में होंगे बदलाव?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 24, 2024, 01:33 PM IST

Income Tax: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। टैक्सपेयर्स और बिजनेस क्लास के लोगों के लिए इनकम टैक्स नियमों में बदलाव की उम्मीदे हैं।

Income Tax: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट 2024 पेश करन जा रही है। हालांकि आमतौर पर अंतरिम बजट में वर्तमान सरकार के लिए खर्च, राजस्व, राजकोषीय घाटा, वित्तीय प्रदर्शन और आगामी वित्तीय वर्ष में अनुमान शामिल होते हैं। संभावित सुधारों, विशेषकर इनकम टैक्स के क्षेत्र में को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। टैक्सपेयर्स और बिजनेस क्लास के लोगों के लिए इनकम टैक्स नियमों में संभावित बदलावों को समझना अत्यंत जरूरी है। आइए जानते हैं क्या उम्मीदें हो सकती हैं।

Income Tax, Tax Slabs, Budget 2024, Tax Slab Revisions

इस बजट में क्या टैक्स स्लैब में होगा बदलाव?

टैक्स स्लैब में होंगे बदलाव?

सात स्लैब हैं, जो आम आदमी के लिए समझना काफी भ्रमित करने वाला है। व्यक्तियों पर टैक्स लगाने का एक आसान और सरल तरीका होना चाहिए। किसी भी बजट के सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित पहलुओं में से टैक्स स्लैब में संशोधन होता है। उम्मीद है। कम आय वालों पर टैक्स का बोझ कम हो सकता है। टैक्सपेयर्स ने मौजूदा स्लैब और महंगाई दर और बढ़ती जीवनयापन लागत को ध्यान में रखते हुए समायोजन की जरुरतों के बारे में चिंता व्यक्त की है।

End of Feed