Tax Saving Tips: राम मंदिर के लिए दान देकर बचा सकते हैं टैक्स, जानें क्या है प्रोसेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 21, 2024, 03:53 PM IST

Tax Saving Tips by Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने नोटिफाई किया है कि मंदिर के रिपेयर या रिनोवोशन के लिए ट्रस्ट में दिए गए दान के 50 फीसदी पर सेक्शन 80जी (2) (बी) के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप कैश में डोनेशन करते हैं तो 2000 रुपये से अधिक के दान पर टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

Tax Saving Tips by Ram Mandir: राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। देश भर में इन दिनों राम मंदिर की चर्चा के साथ इनकम टैक्स की भी बातें हो रही है। क्या आप जानते हैं कि राम मंदिर की मदद से आप टैक्स (Income Tax) बचा सकते हैं? हालांकि, इसके लिए आपको कुछ पैसे डोनेट करने होंगे। आइए पहले समझते हैं कैसे राम मंदिर के लिए पैसे डोनेट (Donation) किए जा सकते हैं और आपको कैसे टैक्स में छूट मिलेगी।

Tax Saving Tips by Ram Mandir

राम मंदिर के लिए दान देने पर कितनी मिलेगी छूट।

कितनी मिलेगी छूट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने नोटिफाई किया है कि मंदिर के रिपेयर या रिनोवोशन के लिए ट्रस्ट में दिए गए दान के 50 फीसदी पर सेक्शन 80जी (2) (बी) के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप कैश में डोनेशन करते हैं तो 2000 रुपये से अधिक के दान पर टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

End of Feed