Income Tax Return: ITR फाइलिंग का बना रिकॉर्ड, आंकड़ा 8 करोड़ के पार,आयकर विभाग ने बताया- अनूठा मील का पत्थर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 30, 2023, 11:27 AM IST

Income Tax Return filing : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि टैक्स निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए अब तक आठ करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) फाइल किए गए। जो एक रिकॉर्ड है।

Income Tax Return filing : पहली बार रिकॉर्ड आठ करोड़ से अधिक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कहा कि पहली बार आकलन वर्ष (AY) 2023-24 में अब तक आठ करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। खासकर विशेष रूप से, निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए कुल फाइलिंग 7,51,60,81 दर्ज की गई थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 8 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मदद करने के लिए सभी टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोपेशनल्स के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। आयकर विभाग के लिए अनूठा मील का पत्थर है।

Record made in ITR filing, Income Tax Return

इनकम टैक्स रिटर्न की रिकॉर्ड फाइलिंग हुई

अक्टूबर में ही टूटा गया था रिकॉड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 31 अक्टूबर को बताया था कि रिकॉर्ड संख्या में 7.85 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे। 31 अक्टूबर 2023 तक आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि 7 नवंबर, 2022 तक दाखिल किए गए आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 6.85 करोड़ आईटीआर की पिछले वर्ष में आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख तक है।

End of Feed