Income Tax Return 2024: कैसे सही ITR फॉर्म का करें चयन?

Income Tax Return 2024: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का मौसम चल रहा है। आप फाइल करने के लिए दस्तावेज जुटाने की तैयारी में होंगे। आईटीआर फाइल करने के लिए सही फॉर्म भी चुनना जरूरी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आईटीआर के 7 फॉर्म होते हैं।
  • देश में सभी टैक्सपेयर्स के लिए अलग-अलग तरह के फॉर्म है।
  • आप यहां जानिए कौन सा आईटीआर फॉर्म आपके लिए सही है।

Income Tax Return 2024: टैक्सपेयर्स को अपनी आय के प्रकार और आवासीय स्थिति के आधार पर ITR फॉर्म (इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म) चुनना जरूरी है। ITR फॉर्म एक ऐसा दस्तावेज है जो इनकम टैक्स विभाग को आय की रिपोर्ट करने और टैक्स दाखिल करने की सुविधा प्रदान करता है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ITR दाखिल करने के लिए, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस साल अप्रैल में सात फॉर्म जारी किए हैं। ITR-1, ITR-2, ITR-3, ITR-4, ITR-5, ITR-6 और ITR-7 जिनके जरिये टैक्सपेयर्स आईटीआर फाइल कर सकते हैं। टैक्सपेयर्स को नियत तारीख पर या उससे पहले उनके लिए लागू ITR फॉर्म के जरिये टैक्स रिटर्न दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है। विभिन्न ITR फॉर्म व्यक्तियों के आय स्रोतों, टैक्स योग्य आय और टैक्सपेयर्स की श्रेणी, जैसे व्यक्ति, HUF, कंपनियां, आदि द्वारा तय की जाती है।

Income Tax Return, ITR 2024, ITR Filing 2024, ITR Form

कौन से आईटीआर फॉर्म किसके लिए (तस्वीर-Canva)

आपको कौन सा ITR फॉर्म भरना चाहिए?

इनकम टैक्स विभाग ने 7 ITR फॉर्म अधिसूचित किए हैं और अक्सर टैक्सपेयर्स भ्रमित हो जाते हैं कि उनके लिए कौन सा ITR फॉर्म उपयुक्त है। यहां हम ITR फॉर्म 1 से फॉर्म 4 पर बात करेंगे। जो आम लोगों द्वारा फाइल किया जाता है। कौन इसके लिए पात्र हैं।

End of Feed