1 अप्रैल से इतिहास बन जाएंगे Form 16 से लेकर 26AS, जानें आपके काम के फॉर्म का नया नंबर

1 अप्रैल 2026 से कई आयकर फॉर्म्स जैसे Form 26AS, Form 16, Form 13 आदि के नाम बदल जाएंगे, क्योंकि इसी तारीख से नया Income-tax Act, 2025 लागू हो जाएगा। हालांकि, इन फॉर्म्स की मूल भूमिका और उद्देश्य में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, केवल उनकी पहचान (नंबर) बदले जाएंगे।

Income-tax draft rules 2026: अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स के कई फॉर्म इतिहास बन जाएंगे। यानी फॉर्म 16 से लेकर 26AS के नंबर बदल जाएंगे। कई रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, इस साल 1 अप्रैल से लागू होने वाले अपडेटेड इनकम टैक्स रूल्स 2025 के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट में फॉर्म 16 (सैलरी पर TDS) और फॉर्म 26AS (AIS) वगैरह के नंबर बदले जाएंगे। हालांकि, अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार है। टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि इकनम टैक्स भरने के प्रोसेस में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

Income Tax Form 16

इनकम टैक्स फॉर्म 16

I-T फॉर्म के नए नंबर क्या हैं?

CA सुरेश सुराणा के हवाले से द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फॉर्म 13, 16, 16A, 24Q, 26Q, 27Q, और 26AS जैसे टैक्स फॉर्म का नाम बदलकर 1 अप्रैल, 2026 से किया जाएगा, जब नया I-T एक्ट ऑफिशियली लागू होगा। इसके अलावा, फॉर्म 3CA, 3CB, और 3CD को मिलाकर एक ही फॉर्म 26 बनाया जाएगा, ऐसा कहा गया है।

End of Feed