आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि आयकर रिटर्न का ई-फाइलिंग पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है और 23 सितंबर तक 7.57 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि एक महीना बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी। बड़ी कंपनियों, ट्रस्ट और व्यापारियों को अपना वार्षिक ऑडिट जमा करने के लिए पहले 30 सितंबर तक की समय सीमा रखी गई थी।

Income Tax

16 सितंबर तक 7.54 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि आयकर रिटर्न का ई-फाइलिंग पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है और 23 सितंबर तक 7.57 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। सीबीडीटी के मुताबिक, 24 सितंबर तक करीब 4.02 लाख कर ऑडिट रिपोर्ट अपलोड की जा चुकी हैं। इनमें से 60,000 से अधिक ऑडिट रिपोर्ट बुधवार को ही अपलोड की गईं।

End of Feed