Income Tax: 31 मार्च से पहले पूरा कर लें ये 5 महत्वपूर्ण फाइनेंशियल काम, नहीं तो होगा नुकसान

Income Tax: वर्तमान फाइनेंशियल ईयर 2023-24 खत्म होने वाला है। इसके 31 मार्च से पहले यहां बताए गए 5 कार्य निपटा लें। नहीं तो नुकसान होगा।

Income Tax: वर्तमान फाइनेंशियल ईयर 2023-24 समाप्ति की ओर है। 31 मार्च 2024 न केवल वित्त वर्ष 2023-24 के अंत का प्रतीक है बल्कि पर्सनल फाइनेंस से संबंधित कई कार्यों की समय सीमा भी है, खासकर निवेश, टैक्स दाखिल करने और टैक्स बचत के लिए। आइए उन जरूरी 5 जरूरी काम पर नजर डालें जिन्हें आपको इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले करने से नहीं चूकना चाहिए।

Income Tax, Income Tax Saving Tips, Ways to Save Tax

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ये जरूरी काम जरूर निपटा लें (तस्वीर-canva)

अपडेटेड आईटीआर दाखिल करना

वित्त वर्ष 2020-21 (AY 2021-22) के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है। इस समय सीमा का उपयोग उन टैक्सपेयर्स द्वारा किया जा सकता है जो पहले उक्त वित्तीय वर्ष के लिए अपना रिटर्न दाखिल करने से चूक गए हों, अपनी इनकम के एक हिस्से की रिपोर्ट करने से चूक गए हों या पहले दाखिल करते समय गलत इनकम डिटेल प्रदान किया हो।

End of Feed