Oyo IPO 2026: ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारी, पैरेंट कंपनी Prism ने फाइल किया DRHP

New Year 2026 की शुरुआत में भारत के स्टार्टअप और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की सबसे चर्चित कंपनियों में शामिल OYO एक बार फिर शेयर बाजार की दहलीज पर पहुंचती दिख रही है। कंपनी की पैरेंट इकाई Prism ने ₹6,650 करोड़ के प्रस्तावित IPO के लिए सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल रूट से ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर दिए हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब OYO की फाइनेंशियल सेहत में लगातार सुधार दिख रहा है।

Oyo IPO 2026: ग्लोबल ट्रैवल-टेक यूनिकॉर्न OYO एक बार फिर शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है। ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की पैरेंट इकाई Prism ने भारतीय बाजार नियामक SEBI के पास ₹6,650 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए प्री-फाइल्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। इस डेवलपमेंट से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फाइलिंग सीधे मेनबोर्ड लिस्टिंग की दिशा में उठाया गया कदम है। कंपनी इसे 2026 में लॉन्च करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Oyo IPO

ओयो आईपीओ (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

$7–8 अरब वैल्यूएशन पर नजर

रिपोर्ट के मुताबिक इस पब्लिक इश्यू में OYO का संभावित वैल्यूएशन करीब 7 से 8 अरब डॉलर के दायरे में आंकी जा रहा है। कंपनी मौजूदा रेवेन्यू ग्रोथ, बेहतर कैश फ्लो और पॉजिटिव EBITDA को देखते हुए इस बार ज्यादा संतुलित वैल्यूएशन के साथ बाजार में उतरना चाहती है। हालांकि, OYO या Prism की ओर से इस वैल्यूएशन पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

End of Feed