Sensex Today Live: आज सोमवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। Sensex 300 से अधिक अंक फिसल गया है, जबकि Nifty 95 अंक टूट गया है। करीब 10 बजे सेंसेक्स 306.23 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 72,891.87 पर है, जबकि निफ्टी इस समय 94.95 अंक या 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,029.75 पर है। सेंसेक्स 73,649.72 तक गया था, जिसके बाद ये अपने डे-हाई से 700 अंक टूट गया। बता दें कि टैरिफ को लेकर चिंता के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है, जिससे भारतीय शेयर बाजार को कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले।
शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला बरकरार
ये भी पढ़ें -
लाल निशान में हैं सारे सेक्टोरल इंडेक्स
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इनमें तेल और गैस, बिजली, पीएसयू, बिजली में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक NSE पर सबसे एक्टिव शेयरों में शामिल हैं।
रिलायंस समेत इन शेयरों में गिरावट (Reliance Share Price)
- इंडसइंड बैंक : 3.3 फीसदी की गिरावट
- रिलायंस इंडस्ट्रीज : 3.26 फीसदी की गिरावट
- जोमैटो : 2.37 फीसदी की गिरावट
- अडानी पोर्ट्स : 2.21 फीसदी की गिरावट
- बजाज फाइनेंस : 1.95 फीसदी की गिरावट
- एक्सिस बैंक : 1.85 फीसदी की गिरावट
रुपये में मजबूती
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 87.28 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार के संकेत के कारण रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को जारी ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़ी है। ऐसे में विदेशी पूंजी की निकासी रुकने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
