IMF World Economic Outlook: IMF की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 'इकोनॉमिक अनिश्चितता कोरोना काल से कहीं ज्यादा'

IMF World Economic Outlook: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपना World Economic Outlook (WEC) पब्लिश किया है। WEC रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल जीडीपी 2025 में 2.8% और 2026 में 3.0% बढ़ेगी। यूरो क्षेत्र के लिए, 2025 और 2026 के लिए ग्रोथ रेट क्रमशः 0.8% और 1.2% होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • IMF की नयी रिपोर्ट आई सामने
  • ग्लोबल इकोनॉमी पर बड़ा अनुमान
  • कोरोना से ज्यादा बुरे हैं हालात

IMF World Economic Outlook: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपना World Economic Outlook (WEC) पब्लिश किया है। WEC रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल जीडीपी 2025 में 2.8% और 2026 में 3.0% बढ़ेगी। यूरो क्षेत्र के लिए, 2025 और 2026 के लिए ग्रोथ रेट क्रमशः 0.8% और 1.2% होगी। ये पूर्वानुमान सिर्फ तीन महीने पहले पब्लिश IMF के आंकड़ों से काफी कम हैं। ग्लोबल लेवल पर, 2025 में ग्रोथ IMF के जनवरी अपडेट की तुलना में 0.5% कम है, जबकि यूरो क्षेत्र के लिए 0.2% की कमी है। एक सबसे अहम बात जो IMF ने रिपोर्ट में कही है वो ये है कि आर्थिक अनिश्चितता इस समय कोविड के दौरान जितनी थी, उससे कहीं अधिक है। यानी ग्लोबल इकोनॉमी के सामने कोविड पीरियड से ज्यादा उथल-पुथल वाले हालात हैं।

IMF World Economic Outlook

IMF की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें -

End of Feed