IMF और ADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे कच्चे तेल का असर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और एशियाई विकास बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। दोनों संस्थानों ने कच्चे तेल की कीमतों को भारत के विकास में एक बाधा के तौर पर देखा है।

IMF ADB India GDP Growth Forecast : पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने का असर भारत की विकास दर पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आने वाला उछाल भारत की ग्रोथ रेट को सीमित कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए कच्चे तेल के दाम में आ रहे उछाल को ध्यान में रखकर भारत की विकास दर (GDP Growth Rate) के अनुमान को घटाया है।

imf and adb

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जारी की रिपोर्ट

दोनेां संस्थानों का कहना है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जितना लंबा खिंचेगा भारत की अर्थव्यवस्था को उतनी ज्यादा मुश्किलें होंगी। इन संस्थानों की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस पिछले साल की तुलना में ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है। इसकी वजह से भारत को ऊर्जा पर ज्यादा खर्च करना होगा।

End of Feed