Gratuity Calculator: 50 हजार रुपये है सैलरी और 5 साल की जॉब, जानें अब कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी

क्या आपने कभी सोचा है कि 5 साल की नौकरी के बाद आपकी जेब में बैठे-बैठे लाखों रुपये आ सकते हैं? जी हां, इसे कहते हैं ग्रेच्युटी ये एक ऐसा रिवॉर्ड जो एम्प्लॉयर अपने लॉयल और लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को देता है। अक्सर लोग सैलरी और बोनस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन ग्रेच्युटी के बारे में जानकारी की कमी की वजह से इसे मिस कर देते हैं।

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा ग्रैच्युटी में जरूर कटता होगा जो आपको 5 साल लगातार एक ही ऑफिस में काम करने के बाद मिलता है। ये रिवार्ड भी कह सकते हैं लेकिन मान लीजिए अगर आपकी सैलरी 50 हजार हर महीने है तो आपको 5 साल बाद कितने रुपए मिलेंगे? ग्रेच्युटी एक तरह से कर्मचारी को लंबे समय तक नौकरी करने के बदले कंपनी की ओर से दिया जाने वाला रिवॉर्ड है।

Gratuity Calculator

भारत में यह सुविधा Payment of Gratuity Act, 1972 के तहत दी जाती है और यह उन कंपनियों में लागू होती है, जहां कम से कम 10 कर्मचारी काम करते हैं। ग्रेच्युटी पाने के लिए शर्त है कि कर्मचारी ने किसी कंपनी में कम से कम 5 साल लगातार नौकरी की हो। अगर कोई व्यक्ति 5 साल पूरे होने से पहले नौकरी छोड़ देता है तो उसे ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिलेगा।

End of Feed