फेस्टिव सीजन में खरीदना है घर तो जान लें 5-20-30-40 का रूल, EMI में होगी मोटी बचत

अक्सर लोग अपनी क्षमता से ज्यादा का होम लोन ले लेते हैं और फिर सालों तक भारी EMI चुकाने में परेशान रहते हैं। इसी परेशानी से बचाने के लिए एक खास फॉर्मूला है 5-20-30-40 का रूल। यह नियम आपको समझाता है कि कितना महंगा घर खरीदना सही रहेगा और EMI का बोझ कैसे कम होगा।

फेस्टिव सीजन में अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो सिर्फ इमोशन में आकर बड़ा फैसला न लें। घर खरीदना जिंदगी का सबसे अहम और बड़ा इन्वेस्टमेंट होता है, इसलिए इसे पूरी प्लानिंग के साथ करना जरूरी है। अक्सर लोग अपनी क्षमता से ज्यादा का होम लोन ले लेते हैं और फिर सालों तक भारी EMI चुकाने में परेशान रहते हैं। इसी परेशानी से बचाने के लिए एक खास फॉर्मूला है 5-20-30-40 का रूल। यह नियम आपको समझाता है कि कितना महंगा घर खरीदना सही रहेगा और EMI का बोझ कैसे कम होगा।

Home Loan

5 का रूल

इस नियम के हिसाब से घर की कीमत आपकी सालाना इनकम के 5 गुना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर पति-पत्नी की सालाना इनकम मिलाकर ₹10 लाख है, तो 50 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का घर नहीं खरीदना चाहिए। इससे आप ओवरबजट लोन लेने से बचेंगे और बाकी खर्चों के लिए भी कैश फ्लो बना रहेगा।

End of Feed