PNB में करें 2 लाख रुपये की FD, 2 साल बाद इतना मिलेगा गारंटी रिटर्न

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। कम जोखिम में तय ब्याज और स्थिर मुनाफे के साथ यह स्कीम आम लोगों से लेकर सीनियर सिटीजन तक सभी के लिए फायदेमंद है।

अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और गारंटीड रिटर्न पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त में हुई एमपीसी (Monetary Policy Committee) की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन इससे पहले आरबीआई ने फरवरी, अप्रैल और जून में मिलाकर कुल 1 प्रतिशत की कटौती की थी। इसके चलते कई बैंकों ने अपनी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें भी घटा दी हैं।

Punjab National Bank

हालांकि, इन बदलावों के बावजूद PNB अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। 390 दिनों की एफडी पर पीएनबी सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

End of Feed