Israel Attacks Iran: युद्ध गहराया तो सोना-चांदी से लेकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस होगा महंगा! जानें क्यों?

इजरायल ने ईरान पर सीधा हमला कर दिया है और राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में भीषण धमाके हुए हैं। इजरायली सेना ने ईरान के सुप्रीम लीडर के आवास और इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया है। इस युद्ध की आंच केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सीधा असर भारत की जेब पर पड़ना तय है।

मिडिल ईस्ट में तनाव अब एक भयानक युद्ध का रूप ले चुका है। इजरायली सेना ने ईरान पर हमले की घोषणा की है, जिसके बाद ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान के पलटवार की आशंका के चलते इजरायली सेना ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इजरायल और अमेरिका ने मिलकर किया है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर के निजी आवास को निशाना बनाया गया, हालांकि वे वहां मौजूद नहीं थे। तनाव को देखते हुए ईरान ने अपने एयरस्पेस को अगली सूचना तक बंद कर दिया है।

Iran Israel america war

इस युद्ध की आंच केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सीधा असर भारत की जेब पर पड़ना तय है। अगर वॉर बढ़ता है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लेकर सोने-चांदी के भाव तक आसमान छू सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस ईरान, अमेरिका और इजराइल के वॉर का असर सोने-चांदी, पेट्रोल-डीजल समेत किन चीजों पर पड़ेगा?

End of Feed