पटाखे के हादसे में घर तबाह या परिवार ने खोया सदस्य, कैसे मिलेगा बीमा का पैसा?

दिवाली पर पटाखों से होने वाला हादसा परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। घर में आग लगने से लेकर किसी सदस्य की मौत तक, ऐसे मुश्किल समय में होम इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस कैसे मदद करते हैं।

दिवाली पर पटाखे जलाते समय हुई एक छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है। कई बार पटाखों की चिंगारी से घर में आग लग जाती है, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो जाता है। वहीं, गंभीर हादसे में परिवार के किसी सदस्य की जान भी जा सकती है। ऐसे मुश्किल समय में सवाल उठता है कि घर के नुकसान की भरपाई कौन करेगा और परिवार के सदस्य की मौत होने पर क्या इंश्योरेंस कंपनी पैसा देगी? दरअसल, ऐसे मामलों में अलग-अलग तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी काम आती हैं।

Firecracker Insurance

घर में आग लगने पर कौन करेगा नुकसान की भरपाई?

अगर दिवाली पर पटाखे या रॉकेट की वजह से घर में आग लग जाती है, तो होम इंश्योरेंस आपकी मदद कर सकता है। इस पॉलिसी के तहत घर की बिल्डिंग को आग से हुए नुकसान का क्लेम मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए आपकी पॉलिसी में फायर कवर होना जरूरी है। अगर आपने घर के अंदर रखे सामान जैसे टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दूसरी कीमती चीजों का भी बीमा कराया है, तो उनके नुकसान की भरपाई के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सिर्फ घर का बीमा होने से अंदर रखे सभी सामान का कवर अपने आप नहीं मिलता। इसके लिए पॉलिसी में होम कंटेंट कवर होना चाहिए।

End of Feed