IEC 2023: देश के ये 6 राज्य 20 साल में बना देंगे भारत जैसी इकोनॉमी वाले 5 देश, बोले- शेयर बाजार के दिग्गज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 04:37 PM IST

India Economic Conclave 2023:शेयर बाजार के दिग्गज कोटक महिंद्रा बैंक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह, मोबियस कैपिटल फाउंडर्स के फाउंडर पार्टनर मार्क मोबियस और GQuant Investech के फाउंडर शंकर शर्मा ने भारत की सक्सेस स्टोरी और भविष्य पर बात की है।

India Economic Conclave 2023: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 के पहले दिन शेयर बाजार के दिग्गज कोटक महिंद्रा बैंक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह, मोबियस कैपिटल फाउंडर्स के फाउंडर पार्टनर मार्क मोबियस और GQuant Investech के फाउंडर शंकर शर्मा ने ईटी नाउ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया से खास बात की। निकुंज ने नीलेश से सवाल किया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि भारतीय मार्केट के लिए अभी भी बेस्ट आना बाकी है, जबकि इतिहास गवाह है कि मार्केट और इकोनॉमी एकसाथ नहीं चलते? इस सवाल पर नीलेश ने जवाब में कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा जीडीपी, साल 2005 में भारत के कुल जीडीपी के बराबर है। 17 सालों में महाराष्ट्र उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कल भारत हुआ करता था।

IEC 2023, Nilesh Shah, Mark Mobius, Shankar Sharma

महाराष्ट्र की मौजूदा जीडीपी, साल 2005 में भारत के कुल जीडीपी के बराबर है

देश के ये 6 राज्य 20 साल में बना देंगे भारत जैसे 5 देश

नीलेश शाह ने आगे कहा, ''साल 2001 में उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल (उत्तराखंड) एक हुआ करते थे, आज दोनों राज्यों की कुल जीडीपी साल 2001 में भारत की कुल जीडीपी के बराबर है। इसके अलावा तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक की मौजूदा जीडीपी, साल 2000 में भारत की कुल जीडीपी के बराबर है। 20 साल के अंतराल में ये 6 राज्य उस मंजिल पर पहुंच चुके हैं जहां कल को भारत हुआ करता था। अगर हम अगले 20 साल तक इसी तरह काम करते रहे तो जीडीपी के मामले में ये 6 राज्य आज के भारत जैसे 5 भारत बना देंगे।'' यही वजह है कि भारत में निवेश करना चाहिए।

End of Feed