फाइनल के फैसले से पहले ही भारी पड़ गई टीम इंडिया, भारतीय शेरों के आगे नहीं ठहरते कंगारू

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 7, 2023, 03:48 PM IST

India-Australia Squad Net Worth WTC Final 2023: श्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल का आगाज हो चुका है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल, लंदन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल रही है। इस मैच में कौन जीतेगा इसकी घोषणा होना भले बाकी हो पर नेटवर्थ के मामले में भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा कहीं ज्यादा भारी है।

India-Australia Squad Net Worth WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल का आगाज हो चुका है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल, लंदन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल रही है। इस मैच में कौन जीतेगा इसकी घोषणा होना भले बाकी हो पर नेटवर्थ के मामले में भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा भारी दिख रहा है। इस बार भारतीय और ऑस्ट्रलिया स्कॉड में जिन 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है हम यहां उनकी नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं। भारतीय टीम ने जिन 15 खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है, उनकी कुल नेटवर्थ 1972.2 करोड़ रु है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जिन 15 खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है, उनकी कुल नेटवर्थ 1,129 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम की नेटवर्थ 843 करोड़ रुपये ज्यादा है।

ICC World Test Championship 2023

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023

End of Feed