Indians Money In Swiss Banks: स्विस बैंकों में भारतीयों के जमा धन में भारी गिरावट,70% घटकर अब 9771 करोड़ रुपये

Indians Money In Swiss Banks: स्विस बैंकों में भारतीयों और भारत की कंपनियों के जमा पैसा में गिरावट हुई है। 2023 में 70 प्रतिशत घटकर चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। 2021 में 14 साल के उच्चतम स्तर पहुंच गया था।

Indians Money In Swiss Banks: स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से स्विस बैंकों में भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों द्वारा जमा धन, 2023 में 70 प्रतिशत की तेज गिरावट के साथ चार साल के निचले स्तर 1.04 अरब स्विस फ्रैंक (9,771 करोड़ रुपये) पर आ गया है। स्विट्जलैंड के केंद्रीय बैंक की ओर से गुरुवार को जारी वार्षिक आंकड़ों के मुताबिक स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों के कुल धन में लगातार दूसरे वर्ष गिरावट आई है। यह 2021 में 14 साल के उच्चतम स्तर 3.83 अरब स्विस फ्रैंक पर पहुंच गया था। गिरावट का मुख्य कारण बॉन्ड, प्रतिभूतियों और विभिन्न अन्य वित्तीय साधनों के माध्यम से रखे गए धन में तेज गिरावट है।

Indians Money In Swiss Banks, how much money Indians have in Swiss banks, how much money in Swiss bank

स्विस बैंक में भारतीयों का पैसा घटा

स्विस बैंकों में नहीं है भारतीयों का काला?

आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा, ग्राहक जमा खातों में जमा राशि और भारत में अन्य बैंक शाखाओं के माध्यम से रखे गए धन में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। ये स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) को बैंकों द्वारा बताए गए आधिकारिक आंकड़े हैं और ये स्विटजरलैंड में भारतीयों द्वारा रखे गए बहुचर्चित कथित काले धन की मात्रा का संकेत नहीं देते हैं। इन आंकड़ों में वह धन नहीं शामिल है जो भारतीयों, एनआरआई या अन्य लोगों ने तीसरे देश की संस्थाओं के नाम पर स्विस बैंकों में रखा हो सकता है।

End of Feed