सोमवार से कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? कौन-कौन घटनाक्रम डालेंगे असर, निवेशक हैं तो जरूर जानें

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 414.69 अंक चढ़कर, जबकि एनएसई निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Nifty 50 outlook next week: ईरान संकट का हल नहीं निकला है। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार और रुपया कमजोर है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर सोमवार से दिखाई दे सकता है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय स्टॉक मार्केट की दिशा अगले सप्ताह अमेरिकी-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी। इसके अलावा रुपये-डॉलर की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार को प्रभावित करेंगी।

share market

शेयर बाजार

ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं संपदा प्रौद्योगिकी कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा कि बाजार इस सप्ताह भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति बेहद संवेदनशील रहेगा और निवेशकों का ध्यान अमेरिका-ईरान से संबंधित घटनाक्रमों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम बाजार की दिशा तय करने वाला एक अहम कारक रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रहती हैं या तनाव कम करने की दिशा में प्रगति होती है तो जोखिम वाले निवेश माध्यमों में राहत भरी तेजी देखी जा सकती है। वहीं तनाव बढ़ने की स्थिति में बाजार पर दबाव बना रह सकता है।

End of Feed