सोमवार से शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? कौन-कौन फैक्टर्स डालेंगे असर, आज ही जानें पूरी जानकारी

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते गिरावट रही थी। शुक्रवार को भारी मुनाफावसूली देखने को मिली थी। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते को लेकर निवेशक डरे हुए हैं। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते बाजार को लेकर मार्केट एक्सपर्ट का क्या कहना है।

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 273.17 अंक और एनएसई निफ्टी 73.05 अंक गिरकर बंद हुआ था। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते पर निवेशकों की नजर है क्योंकि शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं और वैश्विक रुख से तय होगी। यह सप्ताह घटनाक्रमों से भरा रहने की उम्मीद है, जिसमें कई महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होंगे और प्रमुख कंपनियां अपने तिमाही नतीजे भी जारी करेंगी। गुरु नानक जयंती ‘गुरुपर्व’ की छुट्टी के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

शेयर बाजार

शेयर बाजार

कंपनियों के तिमाही नतीजे पर रहेगी नजर

वृहद आर्थिक मोर्चे पर, एचएसबीसी विनिर्माण पीएमआई के अंतिम आंकड़ों के साथ-साथ एचएसबीसी सेवाओं और समग्र पीएमआई के आंकड़ों पर भी सबकी नजर रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा कि आय के मोर्चे पर, कई प्रमुख सूचकांक कंपनियां अपने तिमाही परिणामों की घोषणा करने वाली हैं। इनमें भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, ल्यूपिन, बजाज ऑटो और हिंडाल्को शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर, व्यापार करार से जुड़े घटनाक्रमों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुझानों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

End of Feed