Income Tax Notice: क्या आपको भी मिला है इनकम टैक्स का नोटिस? असली है या फर्जी, ऐसे करें तुरंत पहचान

क्या आपने भी Assessment Year 2026-27 के लिए आईटीआर दाखिल किया है? अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपको Income Tax Department से आए किसी भी नोटिस के असली होने की जांच जरूर करनी चाहिए।

अगर आपने असेसमेंट ईयर (Assessment Year 2026-27) के लिए आईटीआर (Income Tax Return) दाखिल किया है और इसके बाद आपको Income Tax Department की ओर से कोई नोटिस या दूसरी सूचना मिली है, तो तुरंत उस पर कार्रवाई करने के बजाय पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है। फर्जी नोटिस और मैसेज के जरिए लोगों से निजी जानकारी हासिल करने या पैसे ऐंठने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में Income Tax Department की ऑनलाइन सुविधा के जरिए नोटिस की प्रामाणिकता जांची जा सकती है।

Income Tax Notice

Income Tax Notice फर्जी तो नहीं (AI Generated Image)

Income Tax Notice को Verify करना क्यों जरूरी है?

Income Tax Department की ओर से 1 अक्टूबर 2019 के बाद जारी किए गए नोटिस में Document Identification Number यानी DIN होना जरूरी है। DIN एक यूनिक कंप्यूटर जनरेटेड नंबर होता है, जिसके जरिए किसी नोटिस या आदेश की पहचान की जा सकती है। किसी नोटिस पर दिए गए DIN को ऑनलाइन वेरिफाई करने से यह पता लगाया जा सकता है कि वह वास्तव में Income Tax Department की ओर से जारी किया गया है या नहीं। इससे फर्जी नोटिस के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या किसी फर्जी टैक्स डिमांड के नाम पर भुगतान करने से बचने में मदद मिल सकती है।

End of Feed