टिकट कन्फर्म होगी या नहीं कैसे पता करें?

अक्सर ट्रेन से सफर करने वालों को हमेशा कन्फर्म टिकट नहीं मिलती। ऐसे में वेटिंग टिकट कंफर्म होगी या नहीं ये पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक तरीका है जिससे आप पता लगा सकते हैं टिकट कंफर्म होगी या नहीं?

जब भी आप ट्रेन की टिकट बुक करते हैं, आपको 10 अंकों का एक PNR (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) नंबर मिलता है। यह नंबर आपकी यात्रा की पूरी जानकारी का केंद्र होता है। टिकट कन्फर्म होगी या नहीं, यह जानने का सबसे पहला कदम अपना PNR स्टेटस चेक करना है। आप इसे IRCTC की वेबसाइट या विभिन्न विश्वसनीय ऐप्स पर देख सकते हैं। स्टेटस चेक करते समय आपको दो चीजें दिखेंगी 'बुकिंग स्टेटस' (जो बुकिंग के वक्त था) और 'करंट स्टेटस' (जो अभी है)। अगर करंट स्टेटस में सुधार हो रहा है, तो कन्फर्मेशन की उम्मीद बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं वेटिंग टिकट (Waiting Ticket) कन्फर्म होगी या नहीं कैसे पता करें?

Waiting Ticket Confirmation Prediction

वेटिंग टिकट कितने तरह की होती है?

हर वेटिंग टिकट एक जैसी नहीं होती। रेलवे में अलग-अलग तरह की वेटिंग लिस्ट होती है, जो तय करती है कि आपकी सीट पक्की होने की कितनी संभावना है। सबसे अच्छी स्थिति GNWL (General Waiting List) की होती है। इसके कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं क्योंकि यह उन यात्रियों के रद्द होने पर बढ़ती है जो शुरुआती स्टेशन से सफर कर रहे हैं। इसके बाद RLWL (Remote Location Waiting List) और PQWL (Pooled Quota Waiting List) आती हैं। इनके कन्फर्म होने की संभावना GNWL के मुकाबले थोड़ी कम होती है क्योंकि इनके लिए सीटों का कोटा सीमित होता है।

End of Feed