पैसा करना चाहते हैं डबल,याद रखें 72 का फॉर्मूला,यहां पर सबसे ज्यादा चांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 03:43 PM IST

How To Double Income and Saving Schemes: पैसा कब डबल होगा उसे कैलकुलेट करने के लिए 72 फॉर्मूले को जानना जरूरी है। इस फॉर्मूले में 72 को किसी भी स्कीम की सालाना ब्याज दर से भाग देना पड़ता है। निवेश का सीधा फॉर्मूला है, जितना ज्यादा रिस्क उतना ज्यादा रिटर्न।

How To Double Income and Saving Schemes: ब्याज दरें बढ़ने का दौर जारी है। कई बैंक इस समय 600 दिनों की एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। इसी तरह एसआईपी पर भी औसतन रिटर्न 11-12 फीसदी है। वहीं पोस्ट ऑफिस की जमाओं पर भी 7.1 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यह मन में सवाल आना आम बात है कि कहां पर सबसे जल्दी मेरा पैसा डबल होगा। पैसा कब डबल होगा इसको कैलकुलेट करने का सबसे आसान तरीका 72 का फॉर्मूला है। जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति आसानी से पता चल सकता है कि उसका पैसा कब डबल होगा।

income double

इस समय ब्याज दरें बढ़ने का दौर है

क्या है 72 फॉर्मूला

पैसा कब डबल होगा उसे कैलकुलेट करने के लिए 72 फॉर्मूले को जानना जरूरी है। इस फॉर्मूले में 72 को किसी भी स्कीम की सालाना ब्याज दर से भाग देना पड़ता है। और उसके आधार पर पैसे के डबल होने का समय पता चल जाता है। मसलन अगर इस समय पोस्ट ऑफिस अधिकतम 7.1 फीसदी ब्याज दे रहा है। तो 72 को 7.1 से भाग देना होगा। इस आधार पर 10.1 साल में पैसा डबल होगा।

End of Feed