नया घर सजाने के चक्कर में जेब न हो जाए खाली, आपकी ये गलतियां बिगाड़ देंगी पूरा बजट

New Home Decorating Budget Mistakes: नए घर को सजाने की एक अलग ही खुशी होती है। लेकिन इसके लिए फाइनेंशियल स्टेबिलिटी से समझौता करना ठीक नहीं होगा।

New Home Decorating Budget Mistakes: नया घर खरीदने या किराए पर लेने के बाद उसे अपनी पसंद के मुताबिक सजाने का अलग ही क्रेज होता है। फर्नीचर, नए अप्लायंसेज, पर्दे, लाइटिंग और डेकोरेशन जैसी चीजों की खरीदारी शुरू होते ही खर्च तेजी से बढ़ने लगता है। खासकर तब जब घर खरीदने के साथ डाउन पेमेंट, रजिस्ट्रेशन और होम लोन की ईएमआई (Home Loan EMI) जैसी जिम्मेदारियां पहले से चल रही हों। ऐसे में घर को एक साथ पूरी तरह सजाने के बजाय एक खास स्ट्रैटेजी के साथ सजा कर पैसे बचाए जा सकते हैं-

New Home Decorating Budget Mistakes

कम पैसों में ऐसे तैयार करें सपनों का घर (Photo: iStock)

जरूरी कामों को पहले करें

घर में सबसे पहले उन कामों को प्राथमिकता दें जो जरूरी हैं। अगर दीवारों में सीलन है, प्लंबिंग में लीकेज है, बिजली की फिटिंग खराब है या फर्श में कोई समस्या है तो इन कामों को पहले निपटाना बेहतर होगा। इस तरह के कामों को टालना महंगा पड़ सकता है। वहीं डिजाइनर फर्नीचर, महंगे पर्दे, सजावटी लाइट्स, वॉल आर्ट और दूसरे डेकोरेशन से जुड़े काम बाद में करें।

End of Feed