आपका PAN Card आधार से है लिंक या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 02:40 PM IST

How to Check Pan Card Aadhar Link Status: इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के अनुसार 1000 रुपये की पेनॉल्टी देकर 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक कराया जा सकता है। देश में करीब 62 करोड़ पैन कार्ड हैं।

How to Check Pan Card Aadhar Link Status:पैन कार्ड से आधार को लिंक करने की डेडलाइन अब बेहद करीब है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के अनुसार 1000 रुपये की पेनॉल्टी देकर 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक कराया जा सकता है। देश में करीब 62 करोड़ पैन कार्ड हैं। इसमें 43 करोड़ ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लिया है। इनकम टैक्स के अनुसार जिन लोगों ने पैन कार्ड को 31 मार्च 2023 तक आधार से लिंक नहीं कराया, उनके पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे। ऐसे में अगर आधार और पैन कार्ड के स्टेटस को लेकर कंफ्यूजन है, तो उसे बेहद आसानी से चेक किया जा सकता है।

pan aadhar linking

31 मार्च 2023 है डेडलाइन

ऐसे चेक करें स्टेट्स

आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं इसे https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status लिंक पर चेक किया जा सकता है। लिंक पर क्लिक करने के बाद पैन और आधार की डिटेल सबमिट करनी होगी। और उसे फीड करने के बाद, स्टेट्स पता चल जाएगा। अगर आधार लिंक हैं, तो लिंक होने का मैसेज दिखेगा और अगर नहीं लिंक है, तो जल्द लिंक करना के मैसेज दिखेगा।

End of Feed