Cello World IPO अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक; जानें स्टेप बाय स्टेप

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 3, 2023, 12:34 PM IST

Cello World IPO allotment status: सेलो वर्ल्ड का इश्यू 617-648 रुपये के प्राइस बैंड तय किया गया था। जिसका 23 इक्विटी शेयरों का लॉट साइज है। यह इश्यू पूरी तरह से 2.93 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर (ओएफएस) था।

Cello World IPO allotment status: सेलो वर्ल्ड ने सोमवार को अपनी लिस्टिंग से पहले अपने शेयरों के अलॉटमेंट के आधार की घोषणा की है। कंपनी 6 नवंबर, 2023 को शेयर बाजार में एंट्री करेगी। कंपनी के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

IPO

सेलो वर्ल्ड का इश्यू 617-648 रुपये के प्राइस बैंड तय किया गया था। जिसका 23 इक्विटी शेयरों का लॉट साइज है। यह इश्यू पूरी तरह से 2.93 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर (ओएफएस) था, जो कुल मिलाकर 1,900 करोड़ रुपये था। आईपीओ 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक खुला था। आईपीओ को कुल मिलाकर 38.9 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

End of Feed