पानी में चलता फाइव स्टार होटल है Ganga Vilas Cruise, जानिए कितने की है टिकट और कैसे होगी बुकिंग

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 11, 2023, 05:53 PM IST

Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को विश्व के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। क्रूजर में तीन डेक और 18 सुइट्स हैं, जिसमें 36 पर्यटकों को ले जाने की क्षमता है।

Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस हफ्ते 13 जनवरी 2023 को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज (world’s longest river cruise), एमवी गंगा विलास (MV Ganga Vilas) को हरी झंडी दिखाएंगे। जहाज भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग के माध्यम से उत्तर प्रदेश में वाराणसी से असम में डिब्रूगढ़ के बीच 3,200 किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए 50 पर्यटन स्थलों के साथ 27 विभिन्न नदी प्रणालियों से गुजरेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में गंगा नदी के किनारे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

Ganga vilas cruise

पानी में चलता फाइव स्टार होटल है Ganga Vilas Cruise

एमवी गंगा विलास रूट मैप (Ganga Vilas route map)

End of Feed