बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड और EPF में ऑनलाइन ऐसे झट से जोड़े नॉमिनी, सबसे आसान प्रोसेस जानें

Nominee Registration: अगर किसी बैंक खाता धारक या निवेशक का निधन हो जाए और उन्होंने नामांकित व्यक्ति (Nominee) नहीं रखा हो, तो परिवार को पैसे पाने के लिए कोर्ट से उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र या आदेश लेना पड़ता है। यह लंबी, महंगी प्रक्रिया हो सकती है। नामांकित व्यक्ति होने पर पैसा जल्दी और सीधे मिल जाता है।

Nominee Registration : कई बार जब किसी बैंक खाता धारक या निवेशक का देहांत हो जाता है और उन्होंने अपने खातों या निवेशों के लिए कोई नामांकित व्यक्ति (Nominee) नहीं रखा होता, तो परिवार को पैसे पाने के लिए कोर्ट से उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र (Succession Certificate) या आदेश लेना पड़ता है। यह प्रक्रिया महीनों तक चल सकती है, इसमें कानूनी खर्च और बार-बार बैंक या निवेश संस्थान जाना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई नामांकित व्यक्ति पहले से रजिस्टर किया गया हो, तो पैसा जल्दी और आसानी से सीधे उस व्यक्ति को मिल सकता है।

Nominee registration, bank account, mutual funds, EPF

अपना नामांकित व्यक्ति (Nominee) जल्दी से अपडेट करें, परिवार को मिलेगा आसान एक्सेस (तस्वीर-istock)

बैंकों में नामांकित व्यक्ति रजिस्ट्रेशन

आजकल अधिकांश बड़े बैंक अपने ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से नामांकित व्यक्ति अपडेट करने की सुविधा देते हैं। इसके लिए ग्राहक को ऐप में लॉगिन करना होता है और अकाउंट सर्विसेज या प्रोफाइल सेटिंग्स में ‘Nominee’ या ‘नामांकित व्यक्ति’ का ऑप्शन चुनना होता है। इसके बाद nominee का नाम, रिश्ता और जन्मतिथि भरकर OTP से वेरिफाई करना होता है। कुछ बैंक डिजिटल फॉर्म और आधार आधारित ई-साइन की मांग करते हैं, जबकि कुछ पुराने या संयुक्त खातों के लिए शाखा विजिट भी आवश्यक होती है। जैसे ही बैंक नामांकित व्यक्ति को प्रोसेस कर देता है, वह अकाउंट डिटेल में दिखाई देता है और यह कंफर्मेशन का काम करता है।

End of Feed