कैसे काम करता है म्यूचुअल फंड का 'Rule of 60' जो बना देगा करोड़पति!

म्यूचुअल फंड में निवेश करके करोड़पति बनना कोई नामुमकिन सपना नहीं है। जानिए एसआईपी (SIP) का 'Rule of 60' कैसे काम करता है, कंपाउंडिंग की ताकत क्या है और कैसे यह फॉर्मूला आपके रिटायरमेंट को सुरक्षित कर सकता है।

म्यूचुअल फंड में निवेश इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है, इसमें निवेश कर अमीर बनने के लिए कई रूल हैं उसी में से एक रूल है Rule Of 60. देखने या सुनने में यह भले ही किसी सरकारी योजना की तरह लगे, लेकिन असल में यह एक बेहद आसान वित्तीय कैलकुलेशन है। यह गणित समझाता है कि अगर आप 30 साल की उम्र में एक छोटी सी SIP से शुरुआत करते हैं, तो 60 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते आपके पास करोड़ों रुपये का विशाल फंड तैयार हो सकता है।

Mutual Fund Rule Of 60

'Rule of 60' जो बना देगा करोड़पति!

इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आपको शुरुआत से ही हर महीने कोई बहुत बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस एक तय फॉर्मूले के मुताबिक हर साल अपने निवेश में एक मामूली सी बढ़ोतरी (Step-up) करते जाना है, और बाकी का बड़ा कमाल 'कंपाउंडिंग की ताकत' खुद-ब-खुद कर देती है।

End of Feed