भारत में गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हिल स्टेशन पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। खासकर उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी और हीटवेव (Heatwave) से राहत पाने के लिए शिमला, मनाली, मसूरी, नैनिताल और लेह-लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं। यह ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से ही चला आ रहा है, जिसका सबसे बड़ा फायदा टूरिज्म इंडस्ट्री को मिलता है। साथ ही, स्थानीय कारोबार में तेजी आ जाती है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।। यही वजह है कि हिल स्टेशन के होटल, होमस्टे, टैक्सी, कैफे-रेस्टोरेंट और शॉपिंग से जुड़े बिजनेस गर्मियों में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं।
heatwave economy India (Photo: AI Generated)
गर्म राज्यों में जाने से बचते हैं लोग
गर्मियों के मौसम में लोग भारत के कुछ बेहद गर्म राज्यों में यात्रा करने से बचते हैं। खासकर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में मई-जून के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। हीटवेव और तेज गर्म हवाओं की वजह से लोग इन इलाकों से निकलकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के ठंडे पर्यटन स्थलों की तरफ ज्यादा रुख करते हैं।
पर्यटन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पर्यटन क्षेत्र लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। केंद्र के अनुसार, घरेलू पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
हिल स्टेशन में ट्रैवल डिमांड में बड़ा उछाल
रिपोर्ट्स की मानें तो मई 2026 के दौरान भारत के हिल स्टेशन में टूरिस्ट सर्च वॉल्यूम और ट्रैवल डिमांड में बड़ा उछाल देखा गया। गर्मियों के दौरान मनाली, दार्जिलिंग, नैनीताल और लेह-लद्दाख जैसे पर्यटन स्थलों के लिए सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च और बुकिंग्स दर्ज किए गए हैं।
खासकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स ने हिल स्टेशन की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। लोग अब इंस्टाग्राम और YouTube पर ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन देखकर ट्रैवल प्लान कर रहे हैं। यही वजह है कि कई ऑफबीट लोकेशन भी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।
लोकल बिजनेस को मिल रहा फायदा
Tourism बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा लोकल बिजनेस को मिलता है। पीक समर सीजन में होटल और होमस्टे की ऑक्यूपेंसी काफी बढ़ जाती है। कई हिल स्टेशन में रूम पहले से ही बुक हो जाते हैं। इससे होटल के मालिकों, लोकल गाइड, टैक्सी ऑपरेटर की इनकम में बड़ा इजाफा होता है। छोटे दुकानदारों और कैफे बिजनेस को भी इसका सीधा फायदा मिलता है।
टूरिज्म बूम के साथ कुछ चुनौतियां भी
हालांकि टूरिज्म बूम के साथ कुछ चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। हाल की ही कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि मसूरी और लैंडोर जैसे हिल स्टेशन में लगातार बढ़ती भीड़ की वजह से ट्रैफिक, प्रदूषण और पानी की कमी जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। कई जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी दबाव बढ़ रहा है।
