सरकारी कर्मचारियों की Salary में कितना इजाफा? 8th Pay Commission के 3 Fitment Factor समझें

8वें वेतन आयोग में इस वक्त सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। इसी आधार पर कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी व पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

8th Pay Commission लागू होने का इंतजार देशभर में काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 3 सितंबर 2026 को, 8वें वेतन आयोग के गठन (3 नवंबर 2025) के बाद से दस महीने पूरे हो जाएंगे। इस बीच आयोग की बातचीत और चर्चाएं अब एक अहम चरण में पहुंच गई हैं और आने वाले महीनों में जयपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी और बेंगलुरु में बैठकें होनी हैं। बता दें कि जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले 8वें वेतन आयोग को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वेतन संशोधन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन सुधारों पर अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है।

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग

महंगाई को देखते हुए ज्यादा फिटमेंट की मांग

फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सबसे ज्यादा ध्यान दिए जाने वाले मुद्दों में से एक बना हुआ है। छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत, सरकार ने क्रमशः 1.86 और 2.57 का फिटमेंट फैक्टर तय किया था। इस बार, महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन की लागत और स्वास्थ्य सेवा के खर्चों को देखते हुए कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने ज़्यादा फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। अलग-अलग संगठनों ने 3.61, 3.833 और 4.00 के प्रस्ताव दिए हैं। हालांकि, ये मांगें कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों की हैं, न कि 8वें वेतन आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर तय किया गया फिटमेंट फैक्टर।

End of Feed