1 लाख की FD पर बुजुर्गों को मिलेंगे कितने रुपये? Small Finance Bank और बड़े बैंकों के रिटर्न में जानें कितना फर्क

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और 1 लाख रुपये की FD कराने की सोच रहे हैं, तो बैंक चुनने से पहले ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। छोटे फाइनेंस बैंक कुछ बड़ी बैंकों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं।

बुजुर्गों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें पैसा एक तय अवधि के लिए जमा किया जाता है और बैंक उस पर पहले से तय ब्याज देता है। खास बात यह है कि ज्यादातर बैंक 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देते हैं। लेकिन सभी बैंकों की ब्याज दरें एक जैसी नहीं होतीं। Goodreturns की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 लाख रुपये की FD पर छोटे फाइनेंस बैंक और बड़े बैंकों के रिटर्न में अच्छा-खासा अंतर हो सकता है।

Senior Citizen Pension Scheme

1 लाख की FD पर बुजुर्गों को मिलेंगे कितने रुपये?

1 साल की FD पर कितना मिलेगा पैसा?

अगर कोई बुजुर्ग HDFC Bank या ICICI Bank में 1 लाख रुपये की एक साल की FD कराता है और उसे 6.75 फीसदी ब्याज मिलता है, तो मैच्योरिटी पर करीब 1,06,923 रुपये मिलेंगे। यानी लगभग 6,923 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, Suryoday Small Finance Bank में 7.40 फीसदी ब्याज पर यही रकम बढ़कर करीब 1,07,608 रुपये हो सकती है। Unity Small Finance Bank में 8 फीसदी ब्याज मिलने पर मैच्योरिटी राशि करीब 1,08,243 रुपये होगी। इस तरह एक साल में ही बैंक चुनने से रिटर्न में अंतर दिखाई देता है।

End of Feed