Train Ticket Price: रेलवे 100 रुपये के टिकट के लिए कितना लेता है पैसा, जानिए क्या बोले रेल मंत्री?

Indian Railway Train Tickets Price: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि भारतीय रेलवे हर साल सभी कैटेगरी के यात्रियों को कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है। उन्होंने कहा कि हर टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट दी जाती है।

Indian Railway Train Tickets Price: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे हर साल सभी कैटेगरी के यात्रियों को कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है, जिसमें हर टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट दी जाती है। लोकसभा में विभिन्न कैटेगरी के रेल यात्रियों को दी जाने वाली छूट को बहाल करने के बारे में कई सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक टिकट की कीमत 100 रुपये है, तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है। यानी 46 प्रतिशत की छूट दी जाती है। वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि भारतीय रेलवे हर साल सभी कैटेगरी के यात्रियों को कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है।

Indian Railways, Indian Railway Tickets, Railway Minister Ashwini Vaishnav

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रैपिड ट्रेन सेवा पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच नमो भारत रैपिड रेल नामक ऐसी सेवा पहले ही शुरू कर दी है और इसकी बेहतर सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत अधिक है।

End of Feed