शादी में किस चीज पर कितना लगता है GST, प्लानिंग से पहले यहां जानिए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 17, 2024, 01:54 PM IST

GST On Wedding Expenditure : शादी की प्लानिंग करने जा रहे हैं तो सबसे पहले खर्चों पर गौर करना चाहिए, साथ ही यह भी देखना चाहिए की किन खर्चों पर कितना जीएसटी लगता है। शादी आयोजन स्थल का किराया, सजावट, फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग, फोटोग्राफी जैसे सभी खर्चों पर कितना टैक्स लगता है। आप यहां विस्तार से जान सकते हैं और उस हिसाब से अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

GST On Wedding Expenditure : आप अपने बच्चों या खुद की शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए शादी के खर्चों पर जीएसटी भी लगता है। अगर आप यह जान जाएंगे कि कहां कितना जीएसटी लगता है तो खर्चों को बचाने में काफी मदद मिलेगी। शादी के लिए आयोजन स्थल का किराया, सजावट, फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग, फोटोग्राफी जैसे तमाम खर्चों पर लागू जीएसटी दरों के बारे में अवश्य जानना चाहिए। जीएसटी ऐसी टैक्स व्यवस्था है, सभी राज्य एक ही प्रक्रिया को पालन करते हैं। सभी राज्यों में समान दरों से टैक्स लगाया जाता है। लेकिन जीएसटी के तहत शराब नहीं आता है। उस पर राज्य के टैक्स वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) लगाया जाता है। यह टैक्स राज्य के अधीन होता है। शादी की प्लानिंग करते समय ध्यान रखने योग्य यहां बताए गए कुछ बातें महत्वपूर्ण हैं।

GST On Wedding Expenditure

शादी के खर्चों पर कितना लगता है जीएसटी (तस्वीर-Canva)

शादी के खर्चों पर GST

शादी में किस मद में खर्चलागू GST दर
शादी आयोजन स्थल का किरायाशादी आयोजन स्थल में खानपान शामिल है या नहीं, इसके आधार पर 5% या 18%
आउटडोर कैटरिंग (फूड और बेवरेज, अल्कोहल को छोड़कर)यह आम तौर पर 5% है। जिन होटलों में कमरे का किराया प्रति रात 7500 रुपए से अधिक है, उनके लिए आयोजन स्थल का हिस्सा होने पर कैटरिंग सर्विस के लिए दर 18% होगी।
हवाई यात्राइकोनॉमी क्लास के लिए 5% और इकोनॉमी क्लास के अलावा अन्य के लिए 12% है।
ठहरने का स्थानआम तौर पर 12% है। किसी भी परिसर के लिए जहां कमरे का किराया प्रति कमरा रात 7500 रुपए से अधिक है तो जीएसटी दर 18% है।
शादी के परिधानउन वस्तुओं के लिए दर 12% है जिनका बिक्री मूल्य 1000 रुपए से अधिक है और 1000 रुपए से कम के लिए 5% है।
विवाह प्लानिंग सर्विस18%
इवेंट फोटोग्राफी और इवेंट वीडियोग्राफी सर्विस18%
हेयरड्रेसिंग और नाई की सर्विस18%
फेस और ब्यूटी ट्रिटमेंट सर्विस, मैनीक्योर और पेडीक्योर सर्विस18%
टैटू आर्टिस्ट या पार्लर18%
शादी के लिए उपकरण (कैमरा, फोटो उपकरण, फूल, पौधे) आदि का किराया18%
कलाकारों के म्यूजिक परर्फोमेंस, म्यूजिक से जुड़ी सेवाएं18%
इस प्रकार हम देख सकते हैं कि जीएसटी का शादी के बजट पर काफी असर पड़ सकता है। इसलिए जिस स्थल पर शादी करने जा रहे हैं। वहां खर्च के हिसाब से जीएसटी का भी आकलन कर लें नहीं तो आपका खर्च काफी बढ़ जाएगा। जैसे कैटरिंग सेवाओं के साथ किराए पर लिए गए स्थान पर कमरे की दर 7500 रुपए प्रति रात से अधिक होने पर 18% जीएसटी लगेगा।

End of Feed